Adani Group Stock: MSCI कम करेगा अडानी समूह के दो कंपनियों का फ्री फ्लोट, जानें कौन से हैं ये शेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Adani Group Stock: अडानी ग्रुप (Adani Group) के दो कंपनियों के शेयरों को लेकर MSCI ने एक खास कदम उठाया है। वित्तीय सूचकांक प्रदाता ने शुक्रवार को कहा कि MSCI भारत की अडानी समूह की अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन की मई इंडेक्स समीक्षा में फ्री फ्लोट को कम करेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

MSCI अब अडानी टोटल गैस का फ्री फ्लोट 14 फीसदी और अडानी ट्रांसमिशन 25 फीसदी से 10 फीसदी कर देगा। फ्री फ्लोट को इंटरनेशन इंवेस्टरों की ओर से पब्लिक इक्विटी मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध बकाया शेयरों के अनुपात के रूप में रखा जाता है। फरवरी में MSCI ने अडानी ग्रुप के सभी कंपनियों के वेटेज को घटा दिया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर इसके दो शेयरों के फ्री फ्लोट को कम कर दिया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद MSCI ने अडानी ग्रुप को लेकर बड़ा फैसला लिया था। उसी महीने एमएससीआई ने यह कहा कि वह कुछ अडानी फर्मों की प्रतिभूतियों के फ्री फ्लोट की समीक्षा करेगा। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर शेयरों की हेराफेरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडेक्स प्रोवाइडर एमएससीआई ने एक बयान में का था कि उसे ‘एमएससीआई ग्लोबल इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स’ के लिए अडानी ग्रुप से जुड़ी कई प्रतिभूतियों के बारे में प्रतिक्रिया मिली, जिसमें कहा गया था कि मानदंडों के मुताबिक ‘फ्री फ्लोट’ के रूप में नामित नहीं किया जाना चाहिए। इसी के मद्देनजर कंपनियों के वेटेज को कम किया गया है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *