Jalandhar By Poll: बिक्रम सिंह मजीठिया ने लोगों से पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के किसान समर्थक ट्रैक रिकाॅर्ड पर भरोसा जताने की अपील की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 457 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: पूर्व मंत्री तथा शिरोमणी अकाली दल के नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज लोगों से शिअद-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी के प्रदर्शन और ट्रैक रिकाॅर्ड के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल की किसान समर्थक और कमजोर वर्ग समर्थक नीतियों के आधार पर उनपर भरोसा जताने की अपील की है।

Jalandhar By Poll: बिक्रम सिंह मजीठिया ने लोगों से पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के किसान समर्थक ट्रैक रिकाॅर्ड पर भरोसा जताने की अपील की

करतारपुर विधानसभा हलके में बड़ी संख्या में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि डाॅ. सुक्खी ने न केवल विधानसभा में अपनी ताकत साबित की, जहां वह हमेशा कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं, बल्कि उन्हे एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और परोपकारी के रूप में भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

लोगों से शिअद-बसपा सांझा उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘ जालंधर के लोगों ने लगभग तीस सालों तक कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है, जिसमें पूर्व सांसद चै. संतोख सिंह पिछले नौ सालों से हलके की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐतिहासिक उपलब्धि को भूल जाईए, चैधरी परिवार ने इतने सालों से लोगों की शिकायतों का समाधान तक नही किया है’।

लोगों से दलबदलुओं से दूर रहने की अपील करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि आप उम्मीदवार सुशील रिंकू एक महीने पहले जब कांग्रेस में थे , तब मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेगवंत मान कहते थे। रिंकू ने महिलाओं से कहा था कि जब आप पार्टी का उम्मीदवार उनके पास वोट मांगने आए तो 1000 रूपया प्रति माह की दर से 12000 रूपया जमा करने के लिए कहना चाहिए। ‘‘ लेकिन ऐसा लगता है कि रिंकू एक महीने में ही यह सब भूल गया है’’।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

सरदार मजीठिया ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी पर कभी विश्वास नही करेंगें, जिसने आप के साथ मिलकर निर्दोश सिख नौजवानों पर एनएसए लगाकर पंजाबियों को अलगाववादी के रूप में बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कैसे भाजपा किसान विरोधी रूख अपना रही है और यहां तक कि किसानों से खरीदे गए गेंहू पर दमनकारी मूल्य कटौती भी कर रही है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि इन अवसरवादी और पंजाब विरोधी पार्टियों के ठीक विपरीत अकाली दल और उनके नेता सरदार परकाश सिंह बादल ने हमेशा लोगों को पहले रखा है। उन्होंने बताया, ‘‘ किसानों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा शुरू करने का श्रेय अकाली दल को जाता है, आटा-दाल , शगुन , वृद्धावस्था पेंशन, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और छात्राओं के लिए साइकिल जैसी अद्धितीय सामाजिक लाभों को शुरू करने के लिए जिम्मेदार है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *