डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पर्ल कपंनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान ने करोड़ों रुपए हड़पने वाली पर्ल कपंनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंपनी को जब्त करने के आदेश दे दिए है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
उन्होंने कहा कि कंपनी लाखों लोगों के पैसे हड़पे है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी की पंजाब में काफी संपत्ति है। इस कारण राज्य सरकार कानूनी तरीके से सभी परेशानियां दूर कर पर्ल कंपनी की संपत्ति को अपने कब्जे में लेगी।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
इसके बारे मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘पर्ल कंपनी लाखों लोगों की मेहनत का करोड़ों रुपये खा चुकी है…पंजाब में पर्ल कंपनी की कई संपत्तियां है … हम कानूनी तरीके से रास्ता साफ करके और उस संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर लोगों के सारे पैसे वापस करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।’
ਪਰਲ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਦੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਖਾ ਲਏ …ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਲ ਕੰਪਨੀ ਦੀ ਬਹੁਤ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਨੇ …ਅਸੀਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਤੌਰ ਤੇ ਰਸਤੇ ਸਾਫ਼ ਕਰਕੇ ਓਹ ਜਾਇਦਾਦ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਸਾਰਾ ਪੈਸਾ ਵਾਪਸ ਕਰਨ ਦਾ ਰਾਹ ਪੱਧਰਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ …ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 6, 2023