Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, अमृतपाल ने की जनसभाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 07 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है जिसके तहत पार्टी के जिला शहरी अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने रविवार को वार्ड नंबर 76 और 77 में लगातार जनसभाएं करके सुशील कुमार रिंकू को भारी बहुमत से विजय बनाने की अपील की है।

अमृतपाल सिंह ने वेस्ट विधानसभा हलके के वार्ड नं. 77 में पार्षद पति विनीत धीर की मौजूदगी में रिंकू के पक्ष में सभा आयोजित कर लोगों को आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से अवगत कराया। इसी तरह उन्होंने कटहरा मोहल्ला इलाके में भी एक मीटिंग की और लोगों को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसी तरह वार्ड नंबर 76 में जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में वोट मांगे। अमृतपाल ने आम आदमी पार्टी की तरफ से पिछले एक साल की कारगुजारी के बारे में लोगों को बताया और कहा कि रिंकू की जीत जालंधर को तरक्की के नए रास्ते पर लेकर जाएगी। इस मौके पर पार्षद लखबीर सिंह बाजवा और राजेश भगत भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

अमृतपाल सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक साल में कर के दिखाया है, वह दूसरी पार्टियों ने अपने दर्शकों के कार्यकाल में नहीं किया। पार्टी ने इस एक साल में अपने लगभग सभी वायदे पूरे किए हैं और जो वायदे बचे हैं, वे भी जल्दी पूरे किए जाएंगे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *