Jalandhar By Poll: भाजपा युवा मोर्चा व अन्य लोगों ने थामा AAP का झाडू, सुशील रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का किया दावा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 447 शब्द|📅 07 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी की नीतियों व मान सरकार के कार्यों को लेकर जालंधर उपचुनाव के लिए हल्के के लोगों में काफी उत्साह है, बड़ी संख्या में हल्के के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज आदर्श नगर जालंधर में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट द्वारा ‘आप’ प्रत्याशी सुशिल कुमार रिंकू के पक्ष में की गई एक बैठक के दौरान भाजपा के मंडल 7 युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा वर्कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

‘आप’ में शामिल होने वालों में करण वर्मा अध्यक्ष अध्यक्ष कर्मा वेलफेयर सोसायटी, हेमंत मरवाहा भाजपा नेता, साहिल गोयल सचिव नोजवान सभा, हितेश अग्रवाल भाजपा युवा नेता, साहिल जैन सदस्य कर्मा वेलफेयर सोसायटी, राहुल सलगोत्रा सदस्य आदर्श नगर सोसायटी, विक्की, नरेश, पारस समाज सेवक, हर्ष वर्मा कर्मा वेलफेयर सोसायटी, संजय कुमार युवा नेता भाजपा, अभी कपूर वरिष्ठ नेता भाजपा, भरत राजपूत, अतुल मट्टा युवा नेता, मोहित बत्रा अध्यक्ष न्यू विजय नगर युवा समाज जगराव समिति सहित अन्य कई युवा उपस्थित थे।

इसके साथ ही जालंधर में किये गए एक अन्य कार्यक्रम के दौरान ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में 200 से अधिक युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक अजीतपाल कोहली, डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया चेयरमैन, सुभाष प्रभाकर, हरभजन सिंह और सरदार बरसट ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस मौके पर यूथ लीडर राजेश अग्निहोत्री भोला के प्रयास से पार्टी में शामिल होने वालों में मोनू गख्खल, तरसेम थापा, वासु थापा, गौरव प्रताप, अंकुश मिन्या, मोहित पदम, रोहित पदम, चांद पदम, गोलू धालीवाल, लव धालीवाल, रोहित, कुवर, रमन, नन्नी, गोपी खालसा, अनिरुद्ध पोक्की, अरुण खेरा, निर्मल, वासु लूथरा, रोहित सूरज, बब्बू, पुची, काली, अरुण, प्रिंस, अखिल, रॉबिन, पाली, विक्की गिल और कई अन्य युवा साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। सरदार बरसट ने कहा कि वह उनके जैसे अन्य प्रतिष्ठित नेताओं और आम लोगों का पार्टी में खुले दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल व सरदार भगवंत सिंह मान नीतियों से प्रभावित पार्टी में शामिल हुए और होने वाले अन्य नए लोगों को आम आदमी पार्टी और उनके दिल में जगह दी जाएगी, सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चला जायेगा। ‘आप’ में शामिल होने वलों ने जलंधर उपचुनाव को लेकर ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जीत दर्ज करवाने का दावा किया।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *