डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अवतार हैनरी का बेटा भाजपा में शामिल हो गया है। अवतार हैनरी के बेटे ने कांग्रेस को ब़डा झटका देते हुए भाजपा ज्वाइन किया। जिससे सत्ता के गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के बेटे गुरजीत सिंह संघेड़ा ने आज भाजपा ज्वाइन कर लिया। उन्हें भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्टी ज्वाइन करवाया। आपको बता दें कि गुरजीत सिंह संघेडा ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
गुरजीत सिंह संघेडा को भाजपा में ज्वाइन करवाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा पहुंचे थे। भाजपा ज्वाइन करते हुए गुरजीत सिंह संघेडा ने कहा है कि देश को अगर कोई आगे बढ़ा सकता है तो वह है भाजपा। इसलिए उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया।
अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार






