⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 182 शब्द|📅 07 May 2023
डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार को फ्रांस में होने वाले पश्चिम के लोकप्रिय खेल रग्बी के विश्व कप में उपयोग के लिए जालंधर से बनी गेंदों से भरे कंटेनर को झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
गौरतलब है कि इस साल 8 सितंबर से 28 अक्टूबर तक फ्रांस में रग्बी विश्व कप का आयोजन होना है। यह खेल भारत में लोकप्रिय नहीं है, लेकिन जालंधर से इसके लिए गेंद तैयार होना पंजाब के खेल उद्योग के लिए बेहद अच्छा संकेत है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
मुख्यमंत्री मान ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा कि पिछली सरकारों की उदासीनता का शिकार खेल उद्योग के हब कहे जाने वाले जालंधर को हमारी सरकार विश्वस्तरीय पहचान दिलाएगी। मान ने कहा कि वह पंजाब को देश की खेल राजधानी और जालंधर को खेल के सामान की राजधानी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार








