डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर सैंट्रल हलके के वार्ड-16 में आम आदमी पार्टी के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की मेहनत जबरदस्त रंग ला रही है। विधायक रमन अरोड़ा की अगुवाई में लगातार वार्ड के लोग आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता सतपाल सिंह ढिल्लों को AAP ज्वाइन करवाया गया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
दीनानाथ प्रधान ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा ने समाजवादी पार्टी के नेता सतपाल सिंह ढिल्लों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक की अगुवाई में सैंट्रल हलके के वार्ड-16 और आस-पास के वार्डों में आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
दीनानाथ प्रधान ने वार्ड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू को जिताकर जालंधर के विकास कामों में सभी का अपना योगदान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के जीतने पर सही मायने से जालंधर जिले का विकास होगा।