डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: सरबत का भला साँझा मंच पंजाब के प्रधान सेवादार बाबा सुखदीप सिंह खालसा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
बाबा सुखदीप सिंह खालसा ने कहा कि हमारी संस्था के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से काम कर भाजपा प्रत्याशी अटवाल को जिताने में अपना अहम योगदान देंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि बाबा सुखदीप सिंह खालसा के मंच से भाजपा प्रत्याशी अटवाल को समर्थन देने से जालंधर चुनाव में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को पुरजोर समर्थन देने के लिए संगठन का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरपाल सिंह संधू, बाबा मंगल सिंह, बाबा परनाम सिंह छीना, धरम सिंह खालसा, चन्नन सिंह खालसा, जसविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह खालसा, दिलप्रीत सिंह खालसा, बबलजीत सिंह, इकबाल सिंह, तेजवीर सिंह, रणजीत सिंह, मनी सिंह, सुखवंत सिंह, लवप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, बल्लू खालसा, बंटी संधू व सुखा सिंह मौजूद रहे।