Jalandhar By Poll: अरोड़ा खत्री महासभा ने AAP को दिया खुला समर्थन, प्रधान राज कुमार मदान बोले- आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू को भारी मतों से जिताएंगे

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: अरोड़ा खत्री महासभा जालंधर की एक हंगामी मीटिंग प्रधान राज कुमार मदान की अगुवाई में हुई। जहां सभी सदस्यों ने एकमत होकर आम आदमी पार्टी को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। अरोड़ा खत्री महासभा के प्रधान राज कुमार मदान ने विश्वास दिलाया है कि आने वाले 10 तारीख को प्रत्याशी सुशील रिंकू को भारी मतों से जिताएंगे। मीटिंग में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जालंधर के स्थानीय होटल में प्रधान राज कुमार मदान की अगुवाई में अरोड़ा खत्री महासभा की मीटिंग में सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बिजली माफी का फैसला एतिहासिक रहा है। इससे 80 फीसदी लोगों को सीधे तौर पर फायदा हुआ है।

अरोड़ा खत्री महासभा के प्रधान राज कुमार मदान ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा को विश्वास दिलाया है कि 10 मई को न केवल महासभा का परिवार प्रत्याशी रिंकू को वोट डालेगा, बल्कि अपने मोहल्ले और आसपास के लोगों को बूथ तक ले जाकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू के हक में वोट डालने के लिए प्रेरित भी करेगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

बैठक में खत्री अरोड़ा महासभा जालंधर के प्रधान राज कुमार मदान, जालंधर के चेयरमैन मुनीश बजाज, पंजाब के प्रधान राकेश अरोड़ा, पंजाब के चेयरमैन किशनलाल खंड वाले, कैशियर रमन दीप सिंह ग्रोवर, युवा प्रधान अर्जुन वोहरा, रमेश अरोड़ा, राज अरोड़ा, अतुल अरोड़ा, प्रदीप अरोड़ा, कँवलजीत सिंह कालरा, सुखविंदर सिंह बग्गा, तरनप्रीत सिंह बेदी, जतिन्दर कुमार अरोड़ा, जसविंदर सिंह ग्रोवर, दीपक भल्ला, रोहित दुआ, पंकज दुग्गल, सुनील कुमार अरोड़ा, साहिल अरोड़ा, संदीप सहगल, सचिन डावर, साहिल अरोड़ा, सुमित अरोड़ा, अभिनन्दन कुंदरा, सुमित बत्रा, पुनीत नारंग, कपिल ढींगरा, आदित्य सोनी आदि मौजूद थे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *