Blast In Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर एक और धमाका, लोगों में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Blast In Amritsar: अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक बनी हेरिटेज स्ट्रीट में एक बार फिर धमाका होने की खबर सामने आई है। सुबह होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। धमाका उसी जगह के पास हुआ है, जहां शनिवार देर रात यह घटना हुई थी। धमाका सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। धमाके के वक्त वहां बहुत ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे और आवाजाही भी बहुत कम थी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

यहां हम आपको बता दे कि 31 घंटों में यह दूसरा धमाका था। इलाके में लगातार दूसरा धमाका होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं दूसरे धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से कई सैंपल कब्जे में लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है, पुलिस का कहना है कि धमाके के कारणों की अभी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल की टीम अभी अमृतसर में है, मामले की जांच कर रही है। आज हुए विस्फोट में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उक्त प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि सुबह साढ़े छह बजे जोरदार धमाका हुआ, इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया और वहां खड़ी एक कार के शीशे टूट गए।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *