Jalandhar By Poll: रैली में बदला आम आदमी पार्टी का बस्ती मिट्ठू में चुनावी जलसा, सैंकड़ों की संख्या में लोग हुए शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: बस्ती मिट्ठू में आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनावी सभा सोमवार को विशाल रैली में बदल गई जब सभा में सैंकड़ों की संख्या में लोग पार्टी को अपना समर्थन जताने पहुंचे। पार्टी के जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह ने जनसभा की अगुवाई की।

उन्होंने लोगों को पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। अमृतपाल सिंह ने कहा कि रिंकू की यह जीत जालंधर (Jalandhar) की जीत होगी और आने वाले समय में जालंधर को विकास के नए मार्ग पर आगे लेकर जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ 1 साल में अपने जनहित के कार्यों से पंजाब की जनता का दिल जीत लिया है चाहे वह भ्रष्टाचार हो या फिर कानून व्यवस्था का मुद्दा सब पर नतीजे सिर्फ 1 साल में देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने लगभग सभी वायदे पूरे कर दिए हैं और जो कुछ वायदे बाकी रह गए हैं वह भी पार्टी जल्दी पूरे करेगी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

जिला शहरी प्रधान अमृतपाल सिंह और पार्टी के सीनियर नेता मुकेश सेठी ने मिलकर इस जनसभा को सफल बनाया। दोनों नेताओं ने बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब के हितों की रक्षा करने वाली पार्टी है इसलिए इस लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में पार्टी को विजय बनाना समय की मांग है। जनसभा में मौजूद सभी लोगों ने हाथ खड़े कर पार्टी को अपने समर्थन दिया और चुनाव में भारी फर्क से जिताने का आश्वासन दिया।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *