Jalandhar By Poll: अश्लील वीडियो मामले में आप सरकार का मंत्री का बचाव करना पंजाबी संस्कृति पर घातक हमला- प्रो. सरचंद सिंह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 487 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भाजपा के सिख नेता और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार प्रो सरचंद सिंह ख्याला ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक दलित युवक के यौन उत्पीड़न के शर्मनाक वीडियो मामले के गवाह के साहमने आजाने के बावजूद पंजाब की आप सरकार ने संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उनका बचाव करना पंजाबी चरित्र, सभ्यता और संस्कृति पर घातक हमला है।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार के बाद प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने कहा कि जालंधर में भाजपा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसलिए बीजेपी प्रत्याशी की जीत तय है। इस अवसर पर प्रो. गुरविंदर सिंह ममनके, आलमबीर सिंह संधू, राजकुमार अटवाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, अरुण शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के मरहूम पति ने लोकसभा सदस्य होने के नाते पिछले 9 सालों में जालंधर के विकास के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि भाजपा को विकास के लिए केवल 9 महीने चाहिए। प्रो सरचंद सिंह ने कहा कि पंजाबी पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। अश्लील वीडियो मामले में मंत्री लाल चंद कटारुचक के साथी व समर्थक लज्जित महसूस कर रहे हैं।

वह पठानकोट में शहरवासियों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन पंजाब की ‘आप’ सरकार व अरविंद केजरीवाल ने लोगों की भावनाओं की न तो कदर की है और न ही चिंता। योन शोषण से पीड़ित एक दलित नौजवान को इंसाफ न दिला कर केजरीवाल दलित भाईचारे का अपमान कर रहा है।

‘आप’ पार्टी तेजी से राजनीतिक पतन की ओर जा रही- प्रो. सरचंद सिंह

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के झूठे दावों पर विश्वास करने वाले और आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले लोग आज आप के खराब प्रदर्शन से बहुत गुस्से में है। लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘आप’ पार्टी तेजी से राजनीतिक पतन की ओर जा रही है। विडम्बना यह है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक बदलाव के नाम पर अस्तित्व में आई आप इतिहास की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी बन गई है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

शरीफ लोग डरते हैं और उनके पास जाने से भी कतराते हैं। दो कमरों में रहने वाले और सादगी का अखौती अलंबरदार अरविंद केजरीवाल कथित तौर पर महलनुमा सरकारी बंगले के सुंदरीकरण एव विस्तार पर सरकारी खजाने से कथित 171 करोड़ रुपये की बड़ी राशि खर्च करने से लोक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। चुनावी वादों को पूरा नहीं करने पर जालंधर की जनता ने पंजाब की आप सरकार और केजरीवाल को सबक सिखाने का फैसला किया है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *