Jalandhar By Poll: ‘आप’ ने बिक्रम मजीठिया पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – दयालपुरा में इंसाफ की मांग कर रही लड़कियों को अपने गुंडों से पिटवाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाया है। ‘आप’ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि करतारपुर हलके के दयालपुरा गांव में जमीन पर अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रही लड़कियों और महिलाओं को बिक्रम मजीठिया ने अपने गुंडों से पिटवाया है।

सोमवार को जालंधर में ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि करतारपुर के दयालपुरा गांव में साढ़े 17 एकड़ भूमि पर अपने हक के लिए स्थानीय मजदूर यूनियन और स्टूडेंट यूनियन के साथ सैकड़ों की संख्या में लड़कियां और महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी। उसी दौरान बिक्रम मजीठिया के गुंडे वहां पहुंचकर महिलाओं को पीटने लगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

चीमा ने इस घटना की वीडियो भी मीडिया के सामने दिखाई जिसमें कुछ लोग वहां मौजूद महिलाओं और लड़कियों से हाथापाई करते नजर आ रहे थे। चीमा ने कहा कि यह घटना इस बात का सबूत है कि अकाली दल जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) बुरी तरह से हार रही है। हार के डर से वह इतना बौखला गई है कि अब वह लोगों को शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रही है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

हरपाल चीमा ने अकाली दल की आलोचना की और कहा कि अकाली दल के नेताओं का शुरू से यह रवैया रहा है कि अपने गुंडों के माध्यम से लोगों के विरोध की आवाज को दबाना। लेकिन अब हम उनकी गुंडई को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब के लोगों पर हमारी सरकार अब और अत्याचार नहीं होने देगी।

मंत्री हरपाल चीमा ने अकाली दल और विक्रम मजीठिया को चेतावनी दी और कहा कि वह इस घटना के लिए लड़कियों के बीच जाकर तुरंत माफी मांगे, वरना इस मामले में शामिल सभी लोगों और उन्हें शह देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *