Jalandhar By Poll: केजरीवाल के रोड शो में भीड़ दिखाने के लिए दूसरे जिलों से किराए पर लेकर आए लोग- नवजोत सिंह सिद्धू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। राजनीतिक दलों ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ये चुनाव सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है क्योंकि पार्टी सरकार बनाने के बाद संगरूर उपचुनाव हार गई है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उधर, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य की ‘आप’ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार उपचुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी और प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर के वोटरों को भीड़ दिखाने के लिए केजरीवाल के रोड शो में दूसरे जिलों के लोगों को किराए पर लाया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि आप सरकार ने इस सीट से हार मान ली है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि ‘आप’ के कार्यकर्ता जालंधर जिले की पंचायतों को ‘आप’ में शामिल होने की धमकी दे रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि शामिल हुए पंच-सरपंच उनके उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *