Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव को लेकर AAP प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में बैठकों का दौर जारी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 614 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी के ओर से जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर जारी धुंआधार चुनाव प्रचार के बीच बैठकों का दौर जारी है। AAP की नीतियों व मान सरकार के कामों को लेकर पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को हल्के के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में विभिन्न पार्टियों के लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने आज जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में जालंधर हल्के के भार्गव कैंप और गांधी कैंप में लोगों के साथ बैठक की। बैठकों के दौरान इलाके के लोगों ने ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू को जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का दावा किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

भार्गव कैंप में हुई बैठक के दौरान ‘आप’ पंजाब के महासचिव सरदार हरचंद सिंह बरसट सहित इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, विधायक शीतल अंगुरल, मोहिंदर भगत, चंदन ग्रेवाल, कीमती लाल भगत, संजीव भगत, मोहिंदर भगत, रुतेश भगत, करण भगत, रूबी भगत, दीपू भगत, काका भगत, रजिंदर भगत, मन्ना भगत भी उपस्थित रहे।

इसी तरह सरदार हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में गांधी कैंप में हुई बैठक के दौरान डॉक्टर हरबंस घई, डॉक्टर निशा, डॉक्टर दीपक मल्होत्रा और बॉबी ढल मौजूद थे। इसके साथ ही जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मज़बूती मिली जब गांधी कैंप में आयोजित मीटिंग के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी युवा ‘आप’ में शामिल हो गए।

इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले युवा कांग्रेस के सुनील, आशु, सरबजीत, वंश, विशाल, विनोद, सिकंदर, सोनिया, सनवीन समेत बड़ी संख्या में अन्य युवक मौजूद थे। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और अन्य ‘आप’ नेताओं के पक्ष में भार्गव कैंप और गांधी नगर में आयोजित विभिन्न मीटिंगों के दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और प्रदेश में ‘आप’ सरकार की ओर से किये जा रहे कामों पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

‘आप’ के पंजाब महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि पिछली सरकारें किस तरह पंजाब को बर्बाद करती रही और नफरत की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती रही। उन्होंने कहा कि इन पुरानी और परंपरागत पार्टियों के मन में प्रदेश की जनता के प्रति ज़रा भी लगाव नहीं है और न ही उन्होंने जनता के लिए कोई अच्छा काम किया।

मान सरकार सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करने वाली सरकार- हरचंद सिंह बरसट

उन्होंने कहा कि 1 साल पहले राज्य के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है, जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार और पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए नई नीतियां लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की मान सरकार राज्य में बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलने और सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करने वाली सरकार है।

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि ‘आप’ द्वारा लोगों से किए गए 5 वादों में से 4 पहले साल में ही पूरे कर दिए गए हैं और एक वादा जो बहनों को 1000 रुपये प्रति माह देने का है वह भी बहुत जल्द पूरा हो रहा है। हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि ‘आप’ सरकार ही प्रदेश को खुशहाल बना सकती है। उन्होंने हल्के के लोगों से 10 मई को जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी गिनती में मतदान कर सफल बनाने की अपील की।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *