Jalandhar By Poll: AAP की ओर से जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रिंकू के प्रचार के लिए की जा रही नुक्कड़ मीटिंगें ले रही रैलियों का रूप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी को जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए हल्के के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है और जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए ‘आप’ उम्मीदवार रिंकू के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ मीटिंगें बड़ी रैलियों का रूप ले रही हैं।

विधायक इंदरजीत कौर मान सहित पंजाब जल संसाधन विभाग के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा और पूर्व पार्षद अश्विनी कोहली ने जालंधर के वार्ड नंबर 4 में आम आदमी पार्टी द्वारा एडवोकेट जगरूप सिंह और वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह सरीहं के घर के गई नुक्कड़ मीटिंग में शिरकत की।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

‘आप’ की नीतियों को हल्के के लोगों द्वारा पार्टी को दिए गए भारी समर्थन के कारण नुक्कड़ मीटिंग ने एक रैली का रूप ले लिया और बड़ी संख्या में वार्डवासी ‘आप’ नेताओं को सुनने के लिए मीटिंग में पहुंचे। सभी वार्डवासियों ने ‘आप’ के पक्ष में नारे लगाए और जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जीत दिलवाने का दावा किया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने वार्डवासियों से कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के लोगों से किए गए वादों को बारी-बारी से पूरा किया जा रहा हैं। मान सरकार ने 600 यूनिट बिजली मुफ्त के वादे को पूरा किया, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई है।

गरीब बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

इसके अलावा स्कूलों की कार्यशैली में बदलाव किया गया, जिससे गरीब बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। मीटिंग को संबोधित करते हुए एडवोकेट जगरूप सिंह ने कहा कि नकोदर हल्के से विधायका इंद्रजीत कौर मान बहुत अच्छा काम कर रही हैं, वह नकोदर हल्के के लिए कईं ग्रांट लेकर आए हैं जो नकोदर हल्के की तस्वीर बदल रही है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

एडवोकेट जगरूप सिंह ने ‘आप’ नेताओं को भरोसा दिलाया कि इस बार बड़ी बढ़त बनाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू को जालंधर उपचुनाव में विजयी बनाया जाएगा। उन्होंने मीटिंग में बड़ी संख्या में शामिल होने वाले वार्डवासियों का धन्यवाद किया। यहां की नुक्कड़ मीटिंग के मौके पर वार्डवासियों की भारी भीड़ देखी गई। यह नकद मीटिंग किसी बड़ी रैली की तरह लग रही थी।

इस मौके पर हल्के नकोदर की आम आदमी पार्टी की टीम जिसमें जसवीर सिंह धंजल, शांति सरूप जिला सचिव एससी एसटी विंग, नरेश कुमार पूर्व एमसी, प्रदीप शेरपुर, सुखविंदर गडवाल, नरेंद्र शर्मा, अश्विनी कोहली, डॉ. जीवन सहोता, तरणप्रीत सिंह, पम्मा गिल, अमित कंवर, परमिंदर कुमार रत्तू और विक्की भगत सहित अन्य पार्टी वर्कर भी मौजूद थे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *