Jalandhar By Poll: भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना है, तो 10 मई को कमल का बटन दबाना है- कंवरवीर सिंह टोहरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष  कंवरवीर सिंह टोहरा द्वारा आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा-शिअद युनाईटिड के संयुक्त उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में जनता को वोटिंग करने के लिए जागरुक करने हेतु जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग बाईक रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित आम युवाओं ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव युवा मोर्चा प्रभारी व भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर उनके युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव आभास शाकिर, सह-इंचार्ज अभिनव कोहली व युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया इंचार्ज विशाल मेहता भी उपस्थित थे। कंवरवीर सिंह टोहरा ने शहर का तूफानी दौरा कर इन बाईक रैलियों की समीक्षा करते हुए खुद रैलियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई भी की।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

राजेश हनी ने इस अवसर पर जनता को आह्वान करते हुए कहा कि वह 10 मई को सभी कुछ भूल कर अपना, अपने बच्चों का, जालंधर तथा पंजाब के भविष्य को ध्यान में रख कर सिर्फ और सिर्फ भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में कमल का बटन दबा कर वोट कर अटवाल को विजयी बनाएं। उनकी जीत जालंधर वासियों की अपनी जीत होगी और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले 11 महीनों में जालंधर का चौमुखी विकास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उसके बाद अगले वर्ष यानी 2024 के मध्य में फिर से पंजाब में लोकसभा चुनाव होने हैं और तब आप लोग अटवाल के कार्यों को देख कर खुद ही भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता 2024 की भाजपा की विजय यात्रा का शुभारंभ 10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में इंद्र अटवाल की जीत के साथ करेगी।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *