Jalandhar By Poll: हम बूथ कैप्चरिंग में नहीं, लोगों के दिलों पर कब्जा करने में रखते हैं विश्वास- अमन अरोड़ा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 509 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम बूथ कैप्चरिंग में विश्वास नहीं रखते, हम अपने काम और जनहितैषी नीतियों से लोगों के दिलों पर कब्जा करने में भरोसा रखते हैं। आप के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरा और कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं खासकर उनके पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के बयानों से जाहिर है कि वे इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि कांग्रेस ने लोगों के बीच अपना जनाधार खो दिया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब के लोगों ने सभी जनविरोधी नेताओं को खारिज कर दिया, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न रहे हों।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने जालंधर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में उस पार्टी को वोट उन्हें दें जिन्हें आपके वोट की कद्र है। कांग्रेस वालों को आपके वोट की कोई कद्र नहीं है। दिल्ली से कांग्रेस के कोई बड़े नेता जालंधर आपसे वोट मांगने तक नहीं आया। मतलब साफ है, वे आपको हल्के में ले रहे हैं। इसलिए ऐसी पार्टियों को वोट न दें।

अरोड़ा ने आगे कहा कि चन्नी कह रहे हैं कि हम बूथों पर कब्जा कर लेंगे, हम सरकारी तंत्र और प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं। लेकिन हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं, यह हमारी पार्टी की विचारधारा नहीं है। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और जालंधर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्थानीय नेता 16 मार्च 2022 से आप सरकार के काम के आधार पर आपसे वोट मांगने आ रहे हैं। कांग्रेस ये आधारहीन आरोप इसलिए लगा रही है क्योंकि उपचुनाव में हार के बाद उन्हें कोई बहाना मिल सके।

अरोड़ा ने कांग्रेसी नेताओं को दी चुनौती

अरोड़ा ने कांग्रेसी नेताओं को चुनौती दी कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार करने के बजाय वे जालंधर के लोगों को यह बताएं कि उन्होंने अपनी सरकार के दौरान लोगों के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि आप सरकार पहली सरकार है, जिसने सिर्फ एक साल में बिना किसी पक्षपात के 30,000 नौकरियां दीं। 300 यूनिट प्रति महीने मुफ्त बिजली दी, जिससे पंजाब के 88 प्रतिशत घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

हमने 584 मोहल्ला क्लिनिक खोले और ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ बनवाए। लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ लोगों को गुमराह कर दशकों तक वोट लेते रही। अमन अरोड़ा ने दावा किया कि इस उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में प्रचार करने के दौरान हमें और आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जालंधर के लोगों का भरपूर समर्थन मिला। हमें पूरा भरोसा है कि जालंधर के लोग सुशील रिंकू को दिल खोलकर वोट देंगे और उन्हें भारी मतों से जीता कर लोकसभा भेजेंगे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *