Lal Chand Kataruchakk Video: मंत्री कटारूचक की वीडियो के मामले में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Lal Chand Kataruchakk
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lal Chand Kataruchakk Video: पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारुचक के कथित वीडियो मामले में पंजाब पुलिस ने 3 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया है। डीआईजी नरेंद्र भार्गव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है और पठानकोट व गुरदासपुर के एसएसपी भी इस कमेटी के सदस्य होंगे। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी करेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस मामले में शिकायतकर्ता ने नेशनल एससी कमीशन से शिकायत की, जिसके बाद एससी कमीशन ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया। उसी शिकायतकर्ता की शिकायत पर इस एसआईटी का गठन किया गया है। हालांकि इस मामले की शिकायत पंजाब के राज्यपाल से भी की गई थी, जिस पर राज्यपाल ने मामले की जांच करने को भी कहा था।

Lal Chand Kataruchakk Video: मंत्री कटारूचक की वीडियो के मामले में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST आयोग भारत सरकार की तरफ से दबाव के बीच पंजाब सरकार को एक्शन में आना पड़ा। SC/ST कमिशन पहले ही बीते शुक्रवार पंजाब सरकार को लिख कर तीन वर्किंग दिनों में जवाब देने की बात कह चुकी है। इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार SIT का गठन तो कर दिया गया है, लेकिन इसे टाइम बाउंड नहीं किया गया।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *