Paytm Share: पेटीएम के शेयरों में आया उछाल, 720 रुपये के पार पहुंचा दाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Paytm Share: फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm Share Price) के शेयरों में सोमवार सुबह 5.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। जिसके बाद कंपनी के शेयर 726 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। पेटीएम (Paytm) के शेयरों में आई इस तेजी की बड़ी वजह मार्च तिमाही के रिजल्ट को माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

वित्त वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में पेटीएम का घाटा घटकर 168 करोड़ रुपये रहा था। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 763 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पेटीएम के शेयर दोपहर 11.35 मिनट के आस-पास बीएसई में 4.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 720.85 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। नवंबर 2022 को पेटीएम के शेयर की कीमत 480 रुपये थी।

तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जबकि इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज Goldman Sachs ने 1150 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जबकि Macquarie को लगता है कि पेटीएम के शेयर 800.80 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। इन दोनों के अलावा ब्रोकरेज हाउस Citi भी पेटीएम को लेकर बुलिश दिखाई दे रहा है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार 1103 रुपये से 1144 रुपये के लेवल तक पेटीएम के शेयर जा सकते हैं।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *