डेली संवाद, फिरोजपुर। Crime News: पंजाब के जिले फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। इस झड़प में गोलियां चलने की भी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसी जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमे आपस में लाठी-डंडों और गोलियां चली है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे देखा जा रहा है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया है। मारपीट की इस घटना में महिला समेत 3 लोग घायल हो गए है। इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत नहीं करवाई गई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो फिरोजपुर के गांव आरिफके का बताया जा रहा है। इस वारदात के पीछे का कारण फिलहाल जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी जमीनी विवाद को लेकर यह विवाद हुआ है। इस विवाद में कुल 3 लोग घायल हो गए है जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।