NIA Raid: पीएफआई के खिलाफ NIA ने की छापेमारी, दो लोग हिरासत में

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 09 May 2023

डेली संवाद, तमिलनाडु। NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ तमिलनाडु में कार्रवाई की है। NIA ने पीएफआई की गैरकानूनी कार्यों में संलिप्तता से संबंधित चल रही जांच के तहत तमिलनाडु में छह स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की और दो लोगों को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पीएफआई के मदुरै जिला क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैसर और सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के थेनी जिला सचिव सादिक अली को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

एनआईए की कई टीमें तमिलनाडु पुलिस के साथ पूरे समन्वय में मामले में संदिग्धों के आवासीय और अन्य परिसरों पर छापेमारी में शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संगठन पर प्रतिबंध लगाने से पहले एनआईए ने पीएफआई को पिछले साल साजिश और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *