Punjab News: कांग्रेस के विधायक के पिता खिलाफ केस दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 09 May 2023

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर गुरदासपुर से सामने आ रही है। खबर है कि गुरमीत सिंह पाहड़ा पर हत्या के मामले में पर्चा दर्ज किया गया है। गुरमीत सिंह पाहड़ा मौजूदा विधायक बरिंदरमीत पाहड़ा के पिता हैं। आपको बता दे कि गुरमीत सिंह पाहड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस गांव पाहड़ा में 25 वर्षीय शुभम की हत्या कर उसके शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया गया था जिसे लेकर पुलिस ने मृतक शुभम के परिवार के बयानों के आधार पर यह कार्रवाई की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

मृतक के परिजनों का कहना है कि शुभम का गांव की से प्रेम संबंध था और लड़की की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और लड़की के परिजन उनके लड़के को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, लेकिज दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया था। वहीं कल थानेदार और लड़की का भाई कल उनके घर आए और धोखे से उनके बेटे को अपने साथ ले गए और पूरी रात उनका बेटा घर नहीं आया और सुबह उसका शव गांव के खेतों में मिला।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *