Stock Market: शेयर बाजार में सपाट बंद हुआ ट्रेड, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बदलाव के साथ क्लोजिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 09 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Stock Market: आज दिन भर तेजी के दायरे में कारोबार करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में फिसले और क्लोजिंग लगभग सपाट हुई है। आज कारोबार बंद होते समय एनएसई का निफ्टी 1.55 अंक की मामूली तेजी के साथ 18265.9 के लेवल पर बंद हुआ है। वहीं बीएसई का सेंसेक्स 2.92 अंक नीचे 61761 के लेवल पर क्लोज हुआ है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

आज दिन के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 61,654.94 तक के निचले लेवल तक गया था और सेंसेक्स 62,027.51 तक के ऊंचे स्तर तक पहुंचा था। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 18,229.65 तक के निचले स्तर तक गया था। इसके अलावा 18,344.20 के लेवल तक ऊपरी तरफ निफ्टी ने ट्रेड दिखाया था। प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, फार्मा, आईटी और ऑटो में तेजी के साथ कारोबार हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसके अलावा बैंक, फाइनेंशियल सेक्टर, मीडिया, मेटल जैसे सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है और इनमें सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, विप्रो, टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *