The Kerala Story: MP के बाद इस राज्य में भी टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’, सीएम ने शेयर किया ट्वीट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 09 May 2023

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। The Kerala Story: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। कुछ राज्यों में इसे बैन किया जा रहा है तो कुछ इसे टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब यह उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री होगा। फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

मुख्यमंत्री मंगलवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देख सकते हैं। इससे पहले फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया था। इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में इस पर बैन लगा दिया है। योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा है कि ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) राज्य में टैक्स फ्री होगी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फिल्म विवादों में घिर गई थी। हालांकि तमाम विवादों के बीच कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार (6 मई) को ऐलान किया कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) राज्य में टैक्स फ्री होगी। सिनेमा हॉल ने तमिलनाडु में भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला किया है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *