The Kerala Story: ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर एनसीपी के विधायक का विवादित बयान आया सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 09 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। The Kerala Story: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। कुछ राज्यों में इसे बैन किया जा रहा है तो कुछ इसे टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं। इसी के बीच अब एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड का इस फिल्म को लेकर विवादित बयान सामने आया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक ने कहा कि यह फिल्म को केरल को बदनाम करने के लिए बनाई गई है। इसको बनाने वाले निर्माता को फांसी देनी चाहिए। यहां हम आपको बता दे कि इस फिल्म को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है और वहीं मध्य प्रदेश के साथ यूपी में इसको टैक्स फ्री कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

एनसीपी नेता ने कहा है कि ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के नाम से एक राज्य और उसकी महिलाओं को बदनाम किया गया। 32 हजार का झूठा आंकड़ा दिया गया। इस काल्पनिक फिल्म को बनाने वाले को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘केरल के नाम पर रिलीज हुई फिल्म फर्जीपन की पराकाष्टा है। केरल में हकीकत कुछ और है। विदेशों से भारत में जो पैसा आता है, उसका 36 प्रतिशत केरल के लोग भेजते हैं।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *