डेली संवाद, चंडीगढ़। Parineeti Chopra & Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाने के बाद इनके अफेयर के चर्चे शुरु हो गए थे। हालांकि दोनों ने इसे कभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया। लेकिन ये कपल लगातार साथ स्पॉट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
वहीं खबरें हैं कि परिणीति और राघव 13 मई, शनिवार को दिल्ली में एंगेजमेंट कर रहे हैं। सगाई के रुमर्स के बीच एक्ट्रेस और आप नेता एक साथ आज एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए रवाना होते हुए स्पॉट की गईं। परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के 13 मई को सगाई करने के रुमर्स छाए हुए हैं। वहीं कपल को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ते हुए स्पॉट किया गया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
इस दौरान परिणीति सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने डार्क पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं राघव ने ब्लैक कलर की शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी थी। इस दौरान कपल ने एक साथ एयरपोर्ट के अंदर एंट्री की। खबरों के मुताबिक परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी दिल्ली में होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव की इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए करीब 150 क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को इनवाइट किया गया है।