डेली संवाद, बठिंडा। Punjab Vigilance: पंजाब में मान सरकार के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम शुरू की गयी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब में आए दिन कड़ी कार्रवाई देखने को मिलती है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला बठिंडा से सामने आ रहा है। खबर है कि बठिंडा में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए RTA कार्यालय क्लर्क और सहायक को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा बठिंडा में विजिलेंस विभाग ने RTA कार्यालय क्लर्क और सहायक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार और निजी सहायक राजवीर उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह प्रत्येक वाहन के टैक्स वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपए प्रति फाइल चार्ज करते थे। शिकायतकर्ता का नाम हरप्रीत सिंह बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 10 फाइलों का टैक्स भुगतान कोड दर्ज करने के लिए हजार रुपए की मांग की। जिसकी शिकायत हरप्रीत ने विजिलेंस विभाग से की। इसके साथ ही हरप्रीत सिंह ने ऑडियो भी रिकॉर्ड कर ली थी जब आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगी गई। हरप्रीत ने रिकॉर्डिंग भी विजिलेंस विभाग को सौंप दी है। जिसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।