Imran Khan Arrested: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान, तोड़फोड़ और इंटरनेट सेवा बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 10 May 2023

डेली संवाद, पाकिस्तान। Imran Khan Arrested: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मंगलवार को हुई गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। एक दिन के बाद इमरान खान को आज इस्लामाबाद, पाकिस्तान में न्यू पुलिस गेस्ट पेश किया जाएगा। पाकिस्तान मीडिया ने बताया कि खान के 4-5 दिनों तक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) की हिरासत में रहने की संभावना है।

Imran Khan Arrested: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान, तोड़फोड़ और इंटरनेट सेवा बंद
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की गिरफ्तारी को इस्लामाबाद हाई कोर्ट वैध करार कर दिया है। इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पीटीआई समर्थकों ने पूरे पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान इमरान के समर्थकों ने लाहौर में सेना के कमांडरों के आवास और रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के परिसर में घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को अर्धसैनिक बलों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे। पाकिस्तान रेजर्स खान को गिरफ्तार करने के बाद एक वैन में वहां से ले गए। इसके बाद खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया।

Imran Khan Arrested: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान, तोड़फोड़ और इंटरनेट सेवा बंद
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल उठा पाकिस्तान

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक पेशावर, इस्लामाबाद समेत कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस दौरान 6 लोगों की मौत की खबरें सामने आई है हालात को देखते हुए पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि समर्थकों ने मंगलवार देर रात रावलपिंडी के आर्मी हेडक्वार्टर में तोड़फोड़ की और लाहौर में गर्वनर हाउस को जला दिया है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

वहीं पाकिस्तान के अलावा टोरंटो में भी इमरान खान के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इमरान के समर्थन में पाकिस्तानी लोग टोरंटो की सड़कों पर उतर आए। इसी बीच पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने गृहमंत्रालय की सिफारिश पर देशभर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब सहित लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *