Jalandhar By Poll: कांग्रेस के स्वर्गीय संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी ने किया मतदान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 10 May 2023

डेली संवाद जालंधर Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम 6 बजे तक चलेगा शाम 6 बजे तक चलेगा। इसी के साथ ही जालंधर के पूर्व सांसद स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की पत्नी व कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने मतदान किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली है और सभी के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आज के दिन ही जालंधर वासी आज अपना फैसला सुनाएंगे। इसी के साथ ही उन्होंने अपने स्वर्गीय पति संतोख सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी आज भी बहुत खलती है उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है लेकिन हमने अब इसे मान लिया है और इसी के साथ जीना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उन्होंने जालंधर के लोगों से कहा कि लोग अपने विवेक और समझ से उम्मीदवार चुनें और उस पार्टी को वोट दें जिसकी विचारधारा उनके मन से मेल खाती हो और जो हमारे देश और पंजाब के लिए सही हो। इसी के साथ ही हम आपको बता दे कि जिले में सुबह 11 बजे तक 17.07 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। जालंधर जिले में 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *