Jalandhar By Poll: विधायक रमन अरोड़ा ने धर्मपत्नी गीता अरोड़ा के साथ डाली वोट, बोले – सभी मतदाता वोट जरूर डालें

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर केंद्रीय हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने अपनी धर्मपत्नी गीता अरोड़ा के साथ बस्ती नौ स्थित साईं दास स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान शहर वासियों को संबोधित करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हर शहरवासी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें, क्योंकि भारत के संविधान में 1 मतदाता को सबसे बड़ी शक्ति मतदान के रूप में मिली है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा हमारा एक-एक वोट हमारे भविष्य के लिए होता है और हमारे वोट पर बहुत कुछ निर्भर करता है। इसीलिए हमें अपने वोट के मूल्य को समझना चाहिए और इस बहुमूल्य अधिकार को जरूर प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील रिंकू की जीत को सुनिश्चित बताया।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इस दौरान बातचीत करते हुए विधायक रमन अरोड़ा की धर्मपत्नी गीता अरोड़ा ने भी सभी शहर वासियों को और खासतौर पर महिलाओं को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए कहा। गीता अरोड़ा ने कहा कि मतदान हमारा स्वाभिमान है और हमारा अधिकार है। हम सभी का फर्ज बनता है कि हम इस अधिकार और कर्तव्य को पूर्ण रूप से निभाएं।

जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र, 1972 मतदान केंद्र

जालंधर जिले में 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1621800 मतदाताओं में 844904 पुरुष और 776855 महिला मतदाताओं के अलावा 41 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। मतगणना 13 मई को होगी।

लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा और ग्रामीण पुलिस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए लगभग 8000 पंजाब पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंदर इकबाल सिंह मैदान में हैं। अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

Jalandhar By Poll | Punjab में सुबह 8 बजे शुरु होगी Voting | कब आएगा Result | DAILY SAMVAD LIVE




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *