Jalandhar By Poll: जालंधर में वोटिंग जारी, AAP प्रत्याशी रिंकू ने डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी पर किया पलटवार, कही बड़ी बात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 10 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 8 बजे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने बस्ती दानिशमंदा स्थित रसीला नगर के इंडो जर्मन स्कूल के बूथ नंबर 127 में अपना वोट डाला। जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

बस्ती दानिशमंदा में वोट डालने पहुंचे AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी के गद्दार कहे जाने पर बड़ा पलटवार किया। रिंकू ने कहा कि गद्दारी तो इन्होंने की। 9 साल में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के बजाय अपने फंड का सारा पैसा फिल्लौर विधानसभा में लगाया ताकि बेटे विक्रमजीत चौधरी का राजनीतिक करियर मजबूत कर सकें।

Jalandhar By Poll: जालंधर में वोटिंग जारी, AAP प्रत्याशी रिंकू ने डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी पर किया पलटवार, कही बड़ी बात
जालंधर के गुरुनानक पुरा में बुजुर्ग दंपति वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर आते – फोटो : डेली संवाद

रिंकू ने कहा कि लोगों को तसल्ली है कि अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पंजाब को दी गारंटी पूरी कर रहे हैं, सरकारी नौकरियां मिल रही हैं, कच्चे कर्मचारी पक्के किए जा रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक बनने शुरू हो गए हैं। सरकार ने एक साल में दमदार तरीके से काम किया है। साथ ही उन्होंने अपनी जीत का दावा करते कहा कि आप का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं।

जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र, 1972 मतदान केंद्र

जालंधर जिले में 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1621800 मतदाताओं में 844904 पुरुष और 776855 महिला मतदाताओं के अलावा 41 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। मतगणना 13 मई को होगी।

लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा और ग्रामीण पुलिस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए लगभग 8000 पंजाब पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

बता दें कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंदर इकबाल सिंह मैदान में हैं। अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *