डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वार्ड-16 के आम आदमी पार्टी के नेता और प्रभारी दीनानाथ प्रधान ने गुरुनानक पुरा में बने बूथ में मतदान किया। जिले में सुबह 11 बजे तक 17.07 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। उधर, जालंधर नार्थ हलके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ढन्न मोहल्ला में वोटिंग को लेकर बूथ पर झगड़ा हो गया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
दीनानाथ प्रधान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के इस पर्व में सभी लोग अपनी वोटों की आहूति जरूर दें। क्योंकि वोटरों की सबसे बड़ी ताकत वोट है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू की जीत का दावा किया है।
जालंधर जिले में 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1621800 मतदाताओं में 844904 पुरुष और 776855 महिला मतदाताओं के अलावा 41 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। मतगणना 13 मई को होगी।
लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा और ग्रामीण पुलिस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए लगभग 8000 पंजाब पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
बता दें कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंदर इकबाल सिंह मैदान में हैं। अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है।