डेली संवाद, कर्नाटक। Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Election) की वोटिंग का काउंट डाउन हो चुका है। राज्य में आज सुबह 7 बजे से एक चरण में वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसके परिणाम शनिवार 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान समाप्त हो चुका है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
कड़ी सुरक्षा के बीच 58,545 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में दोपहर 3 बजे तक 52.03% हुआ है। इससे पहले कर्नाटक में दोपहर 1 बजे तक 37.25 फीसद मतदान हुआ था, जबकि सुबह 11 बजे तक 20.99 और सुबह 9 बजे तक 8.26 फीसद मतदान हुआ था। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
आपको बता दे कि कर्नाटक में 5.31 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.67 करोड़ पुरुष जबकि 2.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 16,976 मतदाता है। थर्ड जेंडर के 4,699 मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले 9.17 लाख मतदाता है। विकलांग मतदाताओं की संख्या 5.55 लाख हैं। इसके अलावा, राज्य की 224 विधानसभा में से 36 आदिवासी और 15 दलित समुदाय के लिए आरक्षित सीटें हैं।