डेली संवाद अमृतसर। Amritsar Blast: पंजाब के अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में बुधवार को देर रात एक बार फिर से बड़ा धमाका हुआ है। धमाका बुधवार करीब रात के 12.10 बजे हुआ। यह 5 दिन में तीसरा धमाका है। यह धमाका श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर हॉल के पास हुआ है। इस धमाके के बाद हड़कंप मच गया, लोगों ने इधर उधर भागना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
यहां हम आपको बता दे यह 5 दिन में तीसरा ब्लास्ट है। धमाके की आवाज सुनते ही वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस अमृतसर को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच यहां ब्लास्ट हुआ उस जगह को सील कर दिया है। यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
अब सूत्रों से जानकरी मिली है कि पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है इस बात की पुष्टि खुद पंजाब के DGP गौरव यादव ने की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक हमने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 8 बम भी मिले है। पुलिस मुताबिक यह दोनों धमाका करने के बाद सराय के बरामदे में जाकर सो गए थे। पुलिस द्वारा इन लोगों की तस्वीर भी जारी की गई है।