डेली संवाद, ब्रिटेन। England News: ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (NCA) ने अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी में शामिल पश्चिम लंदन स्थित एक संगठित अपराध समूह की जांच के बाद भारतीय मूल के कई पुरुषों और महिलाओं सहित सोलह लोगों को दोषी ठहराया गया है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
NCA के जांचकर्ताओं ने बताया कि अपराधिक नेटवर्क के सदस्यों ने 2017 से 2019 के बीच ब्रिटेन से 42 मिलियन पाउंड से ज्यादा की नकदी की तस्करी की और दुबई की सैंकड़ों यात्राएं कीं। जांचकर्ताओं के मुताबिक, अपराधियों ने यह धन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के हासिल किया था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
इनमें 12 पंजाबी मूल के लोग हैं। आरोपियों में तीन महिलाएं हैं। सभी को 11 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। इन पर 42 मिलियन पाउंड की राशि से ज्यादा की तस्करी का आरोप है। यूके से 42 मिलियन पाउंड से अधिक की नकदी की तस्करी की। यह पैसा उन्होंने क्लास ए ड्रग्स की बिक्री और मानव तस्करी से कमाया था।