IT Raid on Mankind Pharma: देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी पर आयकर विभाग की रेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 11 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। IT Raid on Mankind Pharma: देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के परिसरों में आयकर विभाग ने छापेमारी की जा रही है अधिकारियों ने ये जानकारी दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीमें टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली में मैनकाइंड फार्मा के दफ्तरों की तलाशी ले रही हैं।

IT Raid on Mankind Pharma: देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी पर आयकर विभाग की रेड

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

आयकर विभाग के एक सूत्र ने कहा कि आयकर विभाग दस्तावेजों की जांच कर रहा है और कंपनी के कुछ अधिकारियों से पूछताछ भी कर रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी कोई डिटेल जानकारी नहीं दी है। मैनकाइंड फार्मा विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों में फार्मास्यूटिकल फॉमूर्लेशन के विकास, निर्माण और विपणन में लगी हुई है। इसके पास स्वास्थ्य संबंधी कई उपभोक्ता उत्पाद भी हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

यहां हम आपको बता दे कि आईपीओ के बाद दो दिन पहले ही मंगलवार को फार्मा कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हुए थे। 9 मई, मंगलवार को स्टॉक मार्केट पर मैनकाइंड फार्मा ने शेयर आईपीओ के बाद लिस्ट हुए थे। लिस्ट होने के पहले दिन ही फार्मा कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयर 32.40 प्रतिशत बढ़कर 1,430 रुपये पर बंद हुए थे।

VIDEO- जालंधर उपचुनाव में कौन जीत रहा है? डेली संवाद पर देखें सटीक विश्लेषण और Exit Poll

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *