डेली संवाद, हरियाणा। The Kerala Story: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को हरियाणा में भी टैक्स से छूट दे दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। सीएम ने यह फैसला कैबिनेट बैठक में इस फिल्म पर चर्चा के बाद लिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 6 माह तक दर्शकों से स्टेट जीएसटी नहीं वसूला जाएगा।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आबकारी एवं कर विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं, जिसकी सूचना प्रदेश के सभी उप आबकारी एवं कर आयुक्तों को भेज दी गयी है। मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को हरियाणा में टैक्स फ्री करने से पहले कमेटी गठित की थी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी थी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
उन्होंने कहा कि अब कमेटी इसकी जांच कर रही है। कमेटी के निर्णय के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। देर रात मुख्यमंत्री ने फिल्म को टैक्स में छूट देने का ऐलान किया। द केरला स्टोरी से पहले हरियाणा में कश्मीर की फाइल भी टैक्स फ्री थी। 2022 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस फिल्म के लिए टैक्स में छूट का ऐलान किया था।