Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांग छात्राओं को बड़ा तोफहा

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य की दिव्यांग छात्राओं के लिए हाजिऱी वज़ीफ़ा योजना देने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 110.00 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि ‘स्कॉलरशिप फॉर हैडीकैप्ड स्टूडैंट्स’ योजना के अधीन दिया जाने वाला वज़ीफ़ा दिव्यांग छात्राओं को पढ़ाई के लिए और अधिक प्रोत्साहित करने के मकसद से दिया जाता है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांग वर्ग का जीवन आसान बनाने के लिए समय-समय पर कल्याण योजनाएँ लागू की जाती हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि दिव्यांग विद्यार्थियों के खातों में यह राशि जल्द से जल्द पहुँचाई जाए।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *