Punjab News: सीएम भगवंत मान ने उद्योग क्षेत्र के लिए लिया अहम फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 12 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आज सुबह सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह आज पंजाब के उद्योग क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक फैसला लेने जा रहे है। इसके तहत ही अब भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लिए कलर कोडिंग की शुरूआत की गयी है जिसके तहत अब इंडस्ट्री के लिए हर रंग बिरंगे स्टांप पेपर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसा करने वाला पेहकला राज्य पंजाब बन गया है जहां स्टांप पेपर के लिए कलर कोडिंग का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण इंडस्ट्री के लोगों को आ रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले व्यापारियों और फैक्टरी लगाने वाले को सी.एल.यू. लेने के लिए 6-6 महीने लग जाते थे।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

बता दें कि सी.एम. मान ने इंडस्ट्री के लिए ग्रीन रंग का स्टांप पेपर की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जब इंडस्ट्री लगने के बाद कोई अधिकारी फैक्टरी की जांच करने आता है तो इस एक स्टांप पेपर को देखते ही पता चल जाएगा कि फैक्टरी को हर विभाग की क्लीयरेंस मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों हाउसिंग, सेक्टरों के लिए भी अलग-अलग कलर कोडिंग की शुरूआत कर दी जाएगी।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *