Tata Motors: लगातार दूसरी तिमाही में Tata Motors को मुनाफा, 6 साल बाद डिविडेंड देगी कंपनी

Daily Samvad
2 Min Read
Car
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 12 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tata Motors: टाटा ग्रुप (Tata Group) की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी को 5408 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की इसी अवधि में टाटा मोटर्स (Tata Motors) को 1033 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं मार्च तिमाही में कुल आय 1,05,932 करोड़ रुपये रही।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसके अलावा कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी प्रस्ताव दिया है। यह डिविडेंड शेयर धारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा। करीब 6 साल बाद पहली बार है जब टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब टाटा मोटर्स (Tata Motors) को प्रॉफिट हुआ है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

कंपनी को व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा लग्जरी जगुआर लैंड रोवर  के साथ-साथ कॉमर्शियल ट्रकों की मजबूत मांग की वजह से प्रॉफिट हुआ है। शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर में मामूली तेजी रही। यह शेयर बीएसई पर 515.65 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 0.78% तेजी रही। वहीं, ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने 520.40 रुपये को टच किया।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *