The Kerala Story: ‘द केरला स्टोरी’ पर बैन को लेकर SC ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार, भेजा नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Supreme-Court
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 12 May 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ The Kerala Story: पूरे देश के सिनेमाघरों में 5 मई को ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) रिलीज हुई। बीजेपी शासित कई प्रदेशों में तो फिल्म को सरकार की ओर से टैक्स फ्री कर दिया गया है। लेकिन ममता सरकार वाले राज्य पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में द केरला स्टोरी पर बैन लगा दिया गया। सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज नहीं किया गया।

The Kerala Story: 'द केरला स्टोरी' पर बैन को लेकर SC ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार, भेजा नोटिस
Kerala Story Tax Free In Haryana
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

आज सुप्रीम कोर्ट (SC) ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के मेकर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई। साथ ही साथ इस मामले पर तमिलनाडु सरकार से भी जवाब मांगा है। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो प.बंगाल में क्यों नहीं लोगों को तय करने दें कि फिल्म अच्छी है या बुरी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

इस कोर्ट की ओर से कहा गया कि हम नोटिस जारी करते हैं इस मामले पर जल्द सुनवाई होगी। पश्चिम बंगाल सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी, इनको हाई कोर्ट जाने के लिए कहा जाना चाहिए। फिल्म को लेकर खबर मिली थी कि इसमें कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इस पर सीजेआई ने कहा, ”जब बाकी देश मे फिल्म चल रही है तो आप ऐसा कैसे कह सकते हैं।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *