Twitter CEO: Elon Musk ने किया Twitter CEO पद से इस्तीफे का ऐलान, इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 12 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Twitter CEO: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के CEO एलन मस्क (Elon Musk) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क के एक नए ट्वीट ने सबको हैरान कर दिया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर सीईओ का पद छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने खुद बताया कि अब ट्विटर की कमान कोई और संभालने वाला है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

वह अपनी जगह एक महिला को जिम्मेदारी देंगे। हालांकि उन्होंने नई सीईओ के नाम का उजागर नहीं किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार एनबीसी यूनिवर्सल एडवरटाइजिंग प्रमुख लिंडा याकारिनो को ट्विटर के सीईओ का पद सौंपा जा सकता है। मस्क ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे इस बात से काफी खुश हैं कि उन्होंने नए सीईओ का चयन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

एलन मस्क के अनुसार नई सीईओ 6 हफ्तों के अंदर ही अपना काम संभाल लेगी। इसी के साथ ट्वीटर में मस्क की भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ की होगी। हालांकि लिंडा की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दे कि हाल में मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्विटर चलाना ‘काफी दुखदायी’ रहा है।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *