Jalandhar By Poll Result: AAP के सुशील रिंकू 23,000 वोटों से आगे, काउंटिंग स्थल पर ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ पर झूम रहे हैं AAP के वर्कर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 13 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll Result: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार लीड पर है। आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है। इस वक्त वह कांग्रेस से 23000 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर AAP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। अभी तक 369691 वोटों की गिनती हो चुकी है।

अब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें…

पार्टी – कैंडिडेट – वोट
AAP – सुशील रिंकू – 138493
कांग्रेस – कर्मजीत कौर चौधरी – 113164
भाजपा – इंदर इकबाल अटवाल – 66970
अकाली दल-बसपा – डॉ. सुखविंदर सुक्खी – 73687

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इनके अलावा शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 8425, NOTA को 2591 और चर्चित उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 1577 वोटें मिल चुकी हैं। मतगणना कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड एंड स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में हो रही है।

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *