Jalandhar By Poll Result: AAP के सुशील रिंकू की जीत! ऐलान की महज औपचारिकता बाकी, पढ़ें रिंकू को कितने पड़े वोट, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 13 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll Result: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है, अब सरकारी घोषणा की औपचारिकता ही बाकी रह गई है। आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू 56 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी बनी हुई हैं।

मतगणना अंतिम चरण में है। AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू कांग्रेस की कर्मजीत चौधरी से 56,729 वोटों से आगे चल रहे हैं। जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। इसे देखते हुए AAP वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। कांग्रेस के इस गढ़ पर AAP शुरू से ही आगे चल रही है। जीत को देखते हुए AAP ने जालंधर में प्रेस कान्फ्रेंस बुला ली है।

इसी बीच पंजाब CM भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां वह थोड़ी देर में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। शाम को वह पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे।

अब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें…

पार्टी कैंडिडेट वोट वोट प्रतिशत
आम आदमी पार्टी सुशील रिंकू 291433 34.07
कांग्रेस कर्मजीत कौर चौधरी 234025 27.36
भाजपा इंदर इकबाल अटवाल 132438 15.48
अकाली दल-बसपा डॉ. सुखविंदर सुक्खी 151136 17.67

चौथे नंबर पर शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 19519, पांचवें नंबर पर NOTA को 6427 और छठे नंबर पर उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 4396 वोटें मिल चुकी हैं। अभी तक 855510 वोटों की गिनती हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस बारे में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी के बेटे विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि पिछली बार भी इसी तरह कड़ा मुकाबला था, लेकिन बाद में कांग्रेस जीत गई। उन्होंने कहा कि हमें अभी भी उम्मीद है कि कांग्रेस जीत सकती है।

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *