Jalandhar By Poll Result: सुशील रिंकू ने ध्वस्त किया ‘कांग्रेस’ का किला, जीतने के बाद कही बड़ी बात

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 730 शब्द|📅 13 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll Result: जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में आज AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी बढ़त से जीत हासिल की है। इसके साथ ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जालंधर हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू की जीत से कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका साबित हुआ है।

करतारपुर व वेस्ट से सबसे ज्यादा लीड

विधानसभा सीटों के लिहाज से बात करें तो जालंधर से AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू को सबसे ज्यादा 13890 की लीड करतारपुर से मिली। दूसरे नंबर पर जालंधर वेस्ट से 9500 की लीड मिली। इसके बाद आदमपुर से 8960, फिल्लौर और जालंधर कैंट से 7 हजार, नकोदर से 5211 और शाहकोट से 273 की लीड मिली। जालंधर सेंट्रल से आप को 543 और नॉर्थ से 1259 वोटें कम मिलीं।

ब तक किस उम्मीदवार को कितनी वोटें…

पार्टी कैंडिडेट वोट वोट प्रतिशत
आम आदमी पार्टी सुशील रिंकू 302097 34.05
कांग्रेस कर्मजीत कौर चौधरी 243450 27.44
अकाली दल-बसपा डॉ. सुखविंदर सुक्खी 158354 17.85
भाजपा इंदर इकबाल अटवाल 134706 15.19

चौथे नंबर पर शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 20354, पांचवें नंबर पर NOTA को 6656 और छठे नंबर पर उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 4599 वोटें मिली।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

आपको बता दें कि सुशील कुमार रिंकू ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने इस उपचुनाव को बेहद हल्के में लिया। कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने कर्नाटक चुनाव को गंभीरता से लिया।

जिसके कारण जालंधर में कोई भी बड़ा नेता नजर नहीं आया। जिसका खामियाजा जालंधर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ा है। यहां हम आपको बता दे कि कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को उपचुनाव में टिकट दिया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी एक रैली या रोड शो के लिए भी जालंधर नहीं पहुंचे।

Jalandhar By Poll Result: सुशील रिंकू ने ध्वस्त किया 'कांग्रेस' का किला, जीतने के बाद कही बड़ी बात

जालंधर वासियों ने अपने प्यार और सम्मान का सबूत दिया

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद और आम आदमी पार्टी के कई कैबिनेट मंत्रियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान सुशील कुमार रिंकू के साथ हरपाल चीमा, कुलदीप धालीवाल, हरजोत बैंस, ब्रह्म शंकर जिम्पा आदि मौजूद रहे।

सुशील रिंकू ने मीडिया के सामने रुबरु होते हुए कहा कि वह जालंधरवासियों और सभी समर्थकों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे वह सबके सतह मिलकर पूरा करेंगे। वह जालंधर और पंजाब के मुद्दों को आगे ले जाएंगे और केंद्र सरकार के जो प्रोजेक्ट पंजाब में बंद हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

साथियों और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया

इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए हरपाल चीमा ने पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जब पार्टी द्वारा सुशील रिंकू को चुनावी मैदान में उतारा गया था तो विरोधियों ने कई आरोप लगाए थे और घटिया राजनीती की कोशिश की थी। इन सब के बावजूद जालंधर वासियों ने अपने प्यार और सम्मान का सबूत दिया।

उन्होंने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी देश को नंबर वन बनाने में लगी हुई है। इसके साथ ही हरपाल चीमा कहा कि वह अपने सभी साथियों और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने चुनाव में इतनी मेहनत की।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

प्रियंका गांधी भी जालंधर में सक्रिय नहीं थीं। केंद्रीय स्तर का कोई भी नेता जालंधर में नहीं दिखा। जिससे यह साफ हो गया कि कांग्रेस ने इस चुनाव को काफी हल्के में लिया। जालंधर सीट पर इससे पहले कांग्रेस के संतोख चौधरी का कब्जा था। इसी साल जनवरी के महीने में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।

सुशील कुमार रिंकू ने किया धन्यवाद

मैं जालंधर के सभी निवासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर और आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने पूरी लगन के साथ दिन-रात काम किया, यह जीत आप सभी के नाम है। मैं आप सभी से वादा करता हूं कि अब मैं आपके अनुसार लोकसभा में जालंधर और पंजाब की आवाज का प्रतिनिधित्व करूंगा।

Jalandhar By Poll Result: सुशील रिंकू ने ध्वस्त किया 'कांग्रेस' का किला, जीतने के बाद कही बड़ी बात

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *