Karnataka Election Result 2023 Live: कर्नाटक में कांग्रेस को मिला बहुमत, टूटा बीजेपी का तिलिस्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 13 May 2023

डेली संवाद, कर्नाटक। Karnataka Election Result 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Election) चुनाव की मतगणना शुरआत 8 बजे से हो चुकी है। वहीं शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती दिख रही है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। बता दें कि अभी रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।

रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 121 सीटें और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सरकार के कई कैबिनेट के मंत्री पीछे चल रहे है। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। आपको बता दे कि राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था। आपको बता दे कि कर्नाटक चुनाव नतीजों के रुझानों में कांग्रेस के सभी बड़े नेता आगे चल रहे हैं। हालांकि, भाजपा से कांग्रेस में आए जगदीश शेट्टार 7000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कर्नाटक में छह मंत्री पीछे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने 15,098 वोटों की स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है. विपक्षी नेता सिद्दारमैया ने 1224 मतों की बढ़त बना ली है। सोमन्ना, जो चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार पुत्तरंगा शेट्टी से 9,000 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बी.आर. यावगल नवलगुंड सीट पर 544 मतों से आगे चल रहे हैं।

  • भाजपा- 76
  • कांग्रेस- 117
  • जनता दल सेक्युलर-25
  • अन्य- 6

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *