Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आज करने जा रहे है सगाई, जाने कहां रखा गया है कार्यक्रम

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha)और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की आज सगाई होने जा रही है।

हालांकि दोनों में से किसी भी तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन जब दोनों मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो फैंस को शक हुए की सगाई करने वाले है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

वहीं अब सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आज शाम दिल्ली के एक होटल में आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई है। इस मौके पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। नई बहू के घर में आने की खुशी के चलते राघव चड्ढा का सरकारी बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई कपूरथला हाउस, दिल्ली में है। इस खास मौके पर चोपड़ा परिवार भी मौजूद रहेगा। उधर, प्रियंका चोपड़ा लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इन दोनों को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही थी कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जानकारी के मुताबिक इन दोनों की सगाई शाम को 4 बजे के बाद शुरू होगी। सगाई में इनके परिवार और कुछ करीबी लोगों के शामिल होने की चर्चा है। शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शामिल होने की भी खबरें आ रही हैं। परिणीति इनके डिजाइन किए आउटफिट को इंगेजमेंट सेरेमनी में पहनेंगी। इसके साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान की सेरेमनी में आने की आशंका जताई जा रही है।

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

Jalandhar Bypoll Result 2023 | MP Election | Live | | Daily Samvad Punjabi




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar