Punjab News: लड़कियों के सपनों को मिलेगी उड़ान; पंजाब सरकार द्वारा माई भागो ए.एफ.पी.आई. में एन.डी.ए. प्रैपरेट्री विंग शुरू करने को मंज़ूरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 13 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: रक्षा सेवाओं में जाने की इच्छुक पंजाब की लड़कियों के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से माई भागो आम्र्ड फोर्सेज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट (लड़कियाँ), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) प्रैपरेट्री विंग शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। इस फ़ैसले से रक्षा सेवाओं में लड़कियों को अवसर प्रदान करने के मामले में पंजाब अग्रणी राज्य के तौर पर बरकरार है।

पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह पहल राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम साबित होगी, क्योंकि इससे राज्य की हज़ारों लड़कियों को रक्षा सेवाओं में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर सेवाएं निभाने के अपने सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 4 जून, 2023 को होने वाली दाखि़ला परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़ 28 मई, 2023 है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

अमन अरोड़ा ने बताया कि मोहाली में महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सेज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट में पहले ही देश की सेवा के लिए एन.डी.ए. में भर्ती होने के इच्छुक पंजाब के लडक़ों के लिए प्रशिक्षण कोर्स चलाया जा रहा है। माई भागो ए.एफ.पी.आई. ने रक्षा सेवाओं में जाने की इच्छुक लड़कियों के लिए विशेष तौर पर एन.डी.ए. प्रशिक्षण कोर्स की पेशकश कर अपनी किस्म की यह पहली पहल की है।

जि़क्रयोग्य है कि केंद्र सरकार ने दो साल पहले नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) में भर्ती होने के लिए महिलाओं के लिए रास्ता साफ कर दिया था और इस समय एन.डी.ए. में प्रशिक्षण अधीन 19 लड़कियों के पहले बैच में माई भागो आम्र्ड फोर्सेज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट की महिला कैडिट दिलप्रीत कौर भी शामिल है। दिलप्रीत ने देश भर में लडक़े और लड़कियों की साझी मैरिट में 27वां रैंक हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

वह लड़कियों की समूची मैरिट में शीर्ष के तीन स्थानों में शुमार थी और उसने पंजाब में पहला रैंक हासिल किया था। माई भागो आम्र्ड फोर्सेज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट (लड़कियों) के डायरैक्टर मेजर जनरल जे.एस. संधू ( सेवानिवृत्त) ने बताया कि इस साल पहले बैच के लिए 10 लड़कियों का चयन किया जाएगा और एन.डी.ए. के प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए इन लड़कियों द्वारा वर्ष 2023 में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो और उनके पास पंजाब के निवासी होने का सबूत हो।

VIDEO- जालंधर में AAP का पलड़ा भारी, भाजपा और कांग्रेस रह गई पीछे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *